Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुसरे चरण से पहले संविधान संसोधन नही हुआ तो फिर आंदोलन करेगें : उपेन्द्र यादव

 

upendra yadav p confrenc

काठमांडू, ३ मई | सङ्घीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने पत्रकार सम्मेलन करके अपनी सफाई पेश की है | चुनाव में भाग लेने को उचित ठहराते हुए उन्होंने कहा है कि दुसरे चरण के चुनाव से पहले अगर सम्बिधान संसोधन नही हुआ तो फिर आंदोलने करेगें | समाजिक संजाल तथा चौतर्फी हो रही आलोचना को देखते हुए आज उन्हें यह स्पष्टीकरण देना पडा है | उन्होंने आरोप लगया है कि दो चरण में हो रहे चुनाव को एक ही चरण में कराने की उनकी आडान को मोर्चा में ही  संलग्न कुछ घटक दल द्वारा अस्वीकार कर दिया गया | हलाकि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि सङ्घीय समाजवादी फोरम, नेपाल मधेशी मोर्चा का औचित्य भविष्य में भी निरन्तर कायम रहेगा | उनके अनुसार प्रदेश नं. ३, ४ और ६ में सङ्घीय समाजवादी फोरम, नेपाल पार्टी का सङ्गठन मजबूत है | इसीलिए उन्होंने निर्वाचन को भी  सङ्घर्ष के रूप में लिया है तथा स्थानीय तह में उनकी पार्टी उम्मेदवारी दर्ता कराई है  ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – मीन विश्वकर्मा महामंत्री पद में अपनी उम्मीदवारी देंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com