Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

त्रिदिवसीय राष्ट्रीय वांग्मय संगोष्ठी का आज उद्घाटन

 

काठमांडू, २० मई | नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान हीरक जयंती के अवसर पर त्रिदिवसीय राष्ट्रीय वांग्मय संगोष्ठी का आज उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल जी आमंत्रित थे किंतु किसीं कारणवश उनकी अनुपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम में राष्ट्रकवि माधवप्रसाद घिमिरे, पूर्व कुलपति बैरागी काईला कुलपति गंगाप्रसाद उप्रेती उपकुलपति विभूतिप्रसाद विभु सहित साहित्य क्षेत्र के स्वनामधन्य साहित्यकारों की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र शुरू किया गया । जिनमे से कई वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा । साहित्यकार आनंदित भट्ट, साहित्यकार चूड़ा मणि रेग्मी, कवि जसराज किराती, डॉ तारानाथ शर्मा, साहित्यकार दीपनारायण मिश्र, नारायण प्रसाद शर्मा, समालोचक रमा शर्मा, वास्तुविद सकलनाथ रिमाल, शांता दास माननधर आदि वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। हीरक सम्मान की राशि 1लाख रुपये नगद और सम्मानपत्र के द्वारा सम्मानित किया गया ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *