Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेम्स बांड का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता रोजर मूर का निधन

 

लंदन, प्रेट्र।

फिल्मों में जेम्स बांड का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता रोजर मूर का मंगलवार को स्विटजरलैंड में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीडि़त थे। ‘लिव एंड लेट डाई’, ‘द स्पाई हू लव्ड मी’ जैसी फिल्मों में जेम्स बांड की सशक्त भूमिका निभाने के लिए वह प्रसिद्ध हैं। जेम्स बांड 953 में ब्रिटिश लेखक इयान फ्लेमिंग द्वारा रचित एक काल्पनिक पात्र है और ‘007’ के गुप्त नाम से प्रसिद्ध है।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

रोजर मूर के परिवार ने ट्विटर पर डाले एक बयान में अभिनेता के निधन की घोषणा की है। इसमें कहा गया है, ‘बहुत दुखी मन से, हम इस दुखद समाचार को आपसे साझा करना होगा कि हमारे पिता सर रोजर मूर का आज निधन हो गया है। हम सब स्तब्ध हैं।’मूर एकमात्र अभिनेता थे, जिन्होंने 1973 और 1985 के बीच सात फिल्मों में इस लोकप्रिय काल्पनिक जासूस का किरदार निभाया। 1927 में लंदन में जन्में मूर ने 50 के दशक में अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर मॉडल के रूप में की थी। बाद में वह फिल्मों में आ गए।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

 दो बार भारत आए थे रोजर मूर

नई दिल्ली, प्रेट्र। रोजर मूर दो बार भारत की यात्रा कर चुके थे। एक बार 1982-83 में अपनी फिल्म ‘ऑक्टोपसी’ की शूटिंग के सिलसिले में। हालांकि उन्होंने दूसरी बार भारत की यात्रा 23 साल बाद (2005) की। मौका था यूनिसेफ गुडविल एंबेस्डर (सद्भावना दूत) के रूप में आयोडीन युक्त नमक को बढ़ावा देने का। 1983 में रिलीज हुई ऑक्टोपसी के कुछ दृश्य राजस्थान के उदयपुर में फिल्माए गए हैं। फिल्म की कहानी के अनुसार, निर्माता को विलेन के लिए एक नायाब महल चाहिए था। ऐसा महल उदयपुर की छत कहे जाने वाले सज्जनगढ़ के रूप में मिला। सज्जनगढ़ उदयपुर के राणा सज्जन सिंह ने मानसून महल के तौर पर पहाड़ी पर बनवाया था। यह इतनी ऊंचाई पर है कि जून की गर्मी में भी आप वहां ठंडी हवाओं का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढें   नेपाल और यूरोप के वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com