Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इन फोन पर 30 जून को बंद होगा WhatsApp, चेक करें पूरी लिस्ट

 
image:dainikbhaskar

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर जानकारी दी है कि 30 जून, 2017 के बाद कुछ एंड्रॉइड और iPhone पर वो अपनी सर्विस हमेशा के लिए बंद कर देगी। ऐसे में हो सकता है कि बंद होने वाले हैंडसेट में आपका स्मार्टफोन भी शामिल हो। कंपनी लगातार WhatsApp को अपडेट करके नए फीचर्स एड कर रही है। हालांकि, ये सभी अपडेट बीटा वर्जन या फिर गूगल के एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम में आ रहे हैं।

यह भी पढें   बाँके,बर्दिया और कैलाली की नदियों में बाढ़, सतर्क रहने का आग्रह

वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग (blog.whatsapp.com) पर लिखा कि हम लगातार ऐप को अपडेट कर रहे हैं। साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़ रहे हैं। नए फीचर्स पुराने वर्जन के स्मार्टफोन पर काम नहीं करेंगे। इसीलिए हम ऐसे स्मार्टफोन जिन पर वॉट्सऐप का नया वर्जन काम नहीं करेगा, उन पर सर्विस को बंद करने जा रहे हैं। इन सभी पर 30 जून, 2017 के बाद किसी तरह की सर्विस नहीं दी जाएगी। बात दें कि पहले 31 दिसंबर, 2016 को ही सर्विस बंद कर रही थी, लेकिन उसने यूजर्स के लिए इस समय को बढ़ा दिया था।
इन ऑपरेटिंग सिस्टम और मॉडल्स पर होगा बंद :
वॉट्सऐप जिन ऑपरेटिंग सिस्टम पर बंद किया जाएगा उनमें Symbian, Windows 7.1, BlackBerry, Android 2.1 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हैं। साथ ही, एप्पल के iOS 6 पर भी इस सर्विस को बंद कर दिया जाएगा। यानी ऐसे यूजर्स जिनके स्मार्टफोन में इनमें से कोई भी ऑपरेटिंग सिस्टम है, वो 30 जून, 2017 के बाद वॉट्सऐप नहीं चला सकेंगे।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश

source/image:dainikbhaskar

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed