Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद से आज पहला संशोधन विधेयक–२०७४ बहुमत से पारित

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ जून ।
व्यवस्थापिका संसद ने ‘राजनीतिक दल संबंधी ऐन (पहले संशोधन) विधेयक—२०७४ को बहुमत से पारित किया है । आज संसद की तीसरी बैठक में गृहमंत्री जनार्दन शर्मा ने विधेयक को प्रस्तुत किया था । इससे पूर्व विधेयक के ऊपर धारागत विचार–विमर्श के दौरान नेपाल मजदूर किसान पार्टी के प्रेम सुवाल ने ये कहते हुए संशोधन विधेयक को वापस लेने की माँग की कि एक घंटे के दरमियान तीन बैठकें बुलाकर विधेयक का संशोधन किया जाना लोकतंत्र और प्रजातंत्र के हित में नहीं है ।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 2 हजार घर बनाएगा नेपाल रेडक्रॉस

बहस में उठे सवालों के जवाब देते हुए गृहमंत्री शर्मा ने स्थानीय तह के दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकने की जानकारी कराते हुए सभी से चुनाव में भाग लेने का आह्वान किया । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हाल–फिलहाल एकीकृत या मर्ज हुए दलों को चुनाव में हिस्सा लेने में आसानी होने के मद्देनजर ये विधेयक लाया गया है ।

गौरतलब है कि संशोधन विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रीय जनता पार्टी लगायत दलों के आषाढ़ १४ गते को होने जा रहे चुनाव में सहभागी होने का रास्ता खुल जाएगा ।

यह भी पढें   भारत नेपाल का रिश्ता अटूट : लेफ्टिनेंट जेनरल ए. के. चौधरी

इससे पूर्व सरकार ने स्थानीय तह के दूसरे चरण के चुनाव में सभी दलों को सहभागी कराने के लिए राजनीतिक दल पंजीकरण संबंधी ऐन—२०७३ का संशोधन करने के लिए संसद में दर्ज करने का निर्णय किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com