Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी स्थानिय तहमें ‘क’ श्रेणी के वाणिज्य बैंक खोल्नें को अर्थ मंत्रालय और राष्ट्र बैंक को दिया निर्देश

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ जून ।
व्यवस्थापिका संसद की विकास समिति ने हर एक स्थानीय तह में ‘क’ श्रेणी के वाणिज्य बैंक की शाखा खोलने का अर्थ मंत्रालय और नेपाल राष्ट्र बैंक को निर्देश दिया है ।

सभी स्थानीय तहों में बैंक न होने से खाता नहीं खोले जा सकने की शिकायत आने के बाद समिति की सिंहदरबार में हुई बैठक ने ये निर्देश दिया । संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मंत्रालय के मुताबिक स्थानीय तहों की संख्या ७४४ हैं, जिनमें से महज ३९२ स्थानीय तहों में ही बैंक हैं ।

यह भी पढें   भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, बड़े पैमाने पर नेपाल में रेस्क्यू और राहत अभियान जारी

समिति ने संवैधानिक तौर पर स्थानीय तहों के लिए निर्धारित काम, कर्तव्य और अधिकार क्रियान्वयन के लिए जÞरूरी खर्च मुहैया कराने का सरकार को निर्देश दिया है । इसके अलावा कई अन्य निर्देश भी समिति ने सरकार को दिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com