Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की जमीन काे चीन विराेधी गतिविधियाें के लिए प्रयाेग नहीं हाेने देंगे : प्रम देउवा

 

अासाढ ८

काठमान्डाै

बुधवार को चीन के सहायक विदेश मंत्री कोंग शियानयू के साथ मुलाकात करते हुए नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने  कहा कि उनकी सरकार ने चीन से संबंधों के विकास के लिए बहुत महत्व दिया है और वह ‘वन-चाइना पॉलिसी’ का पालन कर रहे हैं। इस दौरान  दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सुचारू और स्वस्थ विकास की सराहना की है।

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने कहा, ‘नेपाल कभी किसी फोर्स को अपनी जमीन का चीन विरोधी गतिविधियों के लिए इस्‍तेमाल नहीं करने देगा।’ उधर, चीन के सहायक विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल राजनीतिक और आर्थिक बदलाव के नाज़ुक दौर से गुजर रहा है। चीन आंतरिक मामले में गैर हस्तक्षेप के सिद्धांत पर कायम रहकर नेपाल के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव मदद देने को तैयार है।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

उन्‍होंने कहा कि चीन, नेपाल को वन बेल्‍ट वन रोड निर्माण में अहम साझेदार के रूप में देखता है। हम नेपाल के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक और ठोस लाभ मिलें। साथ ही दोनों देशों के विकास को अधिक मौके मिलें। शेर बहादुर को भी लगता है कि वन बेल्‍ट वन रोड से नेता को काफी फायदा होगा। देश के आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

नेपाल-चीन परामर्श प्रणाली की 11वीं बैठक में दोनों पक्षों ने उच्च स्तीय आवाजाही, व्यापार, पूंजी निवेश, पारस्परिक संपर्क समेत विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग पर विचार किया। साथ ही उम्‍मीद जताई कि दोनों देशों के संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com