Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेंकैया नायडू होंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवार, गोपाल गांधी से टक्कर

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ जुलाई ।
बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू के नाम पर मुहर लग गई है । केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नायडू एनडीए के उम्मीदवार होंगे ।

मीटिंग के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गठबंधन दलों से भी बात की । बताया जा रहा है कि अमित शाह सहयोगी दलो के साथ बात कर उन्हें नायडू के नाम की जानकारी दी । ये भी जानकारी है कि बीजेपी के सभी सहयोगी दल नायडू के नाम को लेकर सहमत हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 24 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

क्या बोले अमित शाह?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि पार्लियामेंट्री बोर्ड के सभी सदस्यों और सहयोगी दलों से चर्चा करने के बाद वेंकैया नाडयू जी को उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया गया । नायडू जी १९७० से सार्वजनिक जीवन में रहे । वो जेपी आंदोलन में दक्षिण के एक प्रमुख नेता रहे । नायडू जी देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं । वेंकैया जी बचपन से ही बीजेपी के साथ जुड़े रहे । एनडीए के सभी साथी दलों ने वेंकैया जी के नाम को स्वागत किया है । मंगलवार को नायडू जी नामांकन दाखिल करेंगे ।

यह भी पढें   रसुवा में बाढ़ से बिजलीघरों और प्रसारण संरचनाओं को भारी नुकसान, विद्युत आपूर्ति प्रभावित

बैठक में जाने से पहले नायडू ने कहा था कि पार्टी जो निर्णय करेगी वो उन्हें मंजूर होगा । हालांकि नायडू के अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी । विद्यासागर राव और पश्चिम बंगाल के गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी का नाम भी चर्चा में चल रहा था ।

कहा जा रहा है कि बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए उम्मीदवार के पास विधायी कार्यों का बड़ा अनुभव होगा । बीजेपी की कोशिश अपने उम्मीदवार के जरिए राजनीतिक संदेश देने की है ।

यह भी पढें   भागने से नहीं संवाद से होता है समाधान : कंचना झा

हालांकि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन कर रही जेडीयू उपराष्ट्रपति के लिए यूपीए के उम्मीदवार के पक्ष में है ।

दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र गोपाल कृष्ण गांधी को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है । गांधी ने रविवार को राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों से मुलाकात की और अपने लिए समर्थन मांगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com