Sat. Nov 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्यायपालिका को स्वतन्त्र, सक्षम और सुलभ न्याय पद्धति के विकास करेंगें : नवनियुक्त प्रधानन्यायाधीश गोपाल पराजुली

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ जुलाई ।
सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त प्रधानन्यायाधीश गोपाल पराजुली ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता के साथ साथ सक्षम और सुलभ न्याय पद्धति के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया ।

पद पर बहाल होने के बाद आज अपने कार्यकक्ष में पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रधानन्यायाधीश पराजुली ने संविधान द्वारा दी गई जिÞम्मेदारी को द्रुत और कम व्यय में संपादित कर तकनीक के उपयोग से न्याय सेवा का दायरा बढ़ाने का संकल्प जाहिर किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 नवंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

व्यवस्थापिका संसद अंतर्गत की संसदीय सुनवाई विशेष समिति द्वारा कल रविवार को पराजुली का नाम प्रधानन्यायाधीश पद के लिए सर्वसम्मति से अनुमोदित होने के बाद राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया । पराजुली आने वाले वैशाख १५ गते तक प्रधानन्यायाधीश पद पर काबीज रहेेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com