Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्रालय बँटवारा तय

 

३ साउन, काठमाडौं ।

सत्तारुढ दल नेपाली कांग्रेस और नेकपा माओवादी केन्द्र ने मन्त्रालय का बँटवारा किया । साथ ही प्रमुख विपक्षी दल नेकपा एमाले की राय लेकर तत्काल निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण आयोग गठन करने की सहमति दोनों दलों के बीच हुई है ।

मंगलबार सँध्या बालुवाटार में हुई बैठक में कांग्रेस और माओवादी के शीर्ष नेताओं ने मन्त्रालय का बँटवारा किया । जिसके अनुसार सरकार के नेतृत् दल कांग्रेस १३ और माओवादी ९ मन्त्रालय लेंगे ।

यह भी पढें   एमाले का निर्णय पूर्व राष्ट्रपति भण्डारी की मांग अनुसार दी जाएगी जिम्मेदारी

कांग्रेस के एक नेता के अनुसार भौतिक पूर्वाधार कांग्रेस खुद रखेगी माओवादी के जिम्मे उर्जा और स्वास्थ्य मन्त्रालय है ।

इससे पहले सरकार में परराष्ट्र मन्त्रालय इनके पास था जो अब माओवादी के पास है और स्वास्थय अपने पास ही रखने की दाबी काँग्रेस कर रही थी ।

माओवादी के पास गृह, परराष्ट्र और शहरी विकास मन्त्रालय है
और कांग्रेस ने अर्थ और शिक्षा लिया है ।

कांग्रेस और माओवादी के बीच बुधबार पुनः विचार विमर्श होगी जिसमें मन्त्रिपरिषद विस्तार को अंतिम रुप दिया जाएगा ।
स्रोत के अनुसार कांग्रेस और माओवादी कल ही राष्ट्रिय जनता पार्टी के नेताओं के साथ विचार करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *