Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में बिनोद नारायण झा ने लिया मैथली में शपथ/ केबिनेट मन्त्री बनाये गए .

 


माला मिश्रा (बिहार) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 27 मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के साथ शपथ ली थी और कल शुक्रवार को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के बाद उन्हें मंत्रिपरिषद का विस्तार किया।

यह भी पढें   जीकेसी की नई ग्लोबल वर्किंग कमिटी घोषित: नेपाल सहित कई देशों और भारतीय राज्यों को मिली जिम्मेदारी

जदयू से जिन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन सिंह, श्रवण कुमार, जय कुमार सिंह, कृष्णानंदन प्रसाद वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, संतोष कुमार निराला, खुर्शीद अहमद, मदन सेहनी, कपिल देव कामत, दिनेश चंद्र यादव, रमेश ऋषि देव शामिल हैं।

मंत्रिपरिषद में शामिल किये गये लोगों में भाजपा से नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, विनोद नारायण झा, राम नारायण मंडल, सुरेश शर्मा, प्रमोद कुमार, विजय कुमार सिन्हा, राना रणधीर सिंह, विनोद कुशवाहा, कृष्ण कुमार ऋषि और बृजकिशोर बिन्द।

यह भी पढें   सर्दियों में बिजली की मांग पूरी करने के लिए भारत से 1,154 मेगावाट बिजली आयात की तैयारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com