Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिला समन्वय समिति के चुनाव में काँग्रेस और माओवादी नें किया चुनावी सहमति

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३१ जुलाई ।
नेपाली कांग्रेस और नेकपा माओवादी केंद्र के बीच जिला समन्वय समिति के चुनाव में चुनावी तालमेल बनाने की सहमति हुई है ।

दोनों ही दलों की कार्यदलीय बैठक ने अकेले बहुमत नहीं जुट पाने के निष्कर्ष के साथ तालमेल करने की सहमति की, ये बात कांग्रेस नेता विमलेंद्र निधि ने बताई ।

कांग्रेस ने आश्विन २ गते को प्रदेश नंबर दो में होने जा रहे स्थानीय चुनाव में भी आवश्यकता अनुसार माओवादी केंद्र के साथ चुनावी मेलजोल करने की नीति बनाई हुई है ।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

बैठक में कांग्रेस की ओर से नेता निधि, डॉ. राम शरण महत और रमेश लेखक सहभागी थे । वहीं माओवादी केंद्र की ओर से उप–प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर महरा और नेता वर्षमान पुन शामिल थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *