Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूपी के गोरखपुर में आक्सीजन की कमी से 30 बच्चों की मौत

 

*गोरखपुर {मधुरेश प्रियदर्शी}*– यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिला गोरखपुर में इलाज के दौरान 30 बच्चों की मौत हो गयी है। बच्चों की सामूहिक मौत की यह बड़ी घटना गोरखपुर शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में घटित हुई है।भारी पैमाने पर हुई बच्चों की मौत का कारण अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई का ठप्प होना बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार आईसीयू और इंसेफलाइटिस के मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड में आक्सीजन सप्लाई ठप होने से 30 बच्चों की मौत हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आईसीयू और दूसरे वार्डों में गुरुवार रात 11.30 बजे से ही ऑक्सीजन सप्लाई गड़बड़ा गई थी जो शुक्रवार सुबह 9 बजे तक लगातार रुकती रही। कई घंटे तक लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई बीच-बीच में रुकते रहने से 30 जानें चली गईं। गोरखपुर के डीएम राजीव रौतेला ने इंसेफलाइटिस से 30 बच्चों की मौत की बात कही है।
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को लगातार हो रही मौतों से कोहराम मचा हुआ है। रात आठ बजे इंसेफलाइटिस वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर से की जा रही सप्लाई रुकी तो इसे लिक्वड आक्सीजन से जोड़ा गया, जो 11 बजे खत्म हो गई। इसके बाद 1:30 बजे तक सप्लाई ठप रही जिससे हाहाकर मच गया। रात 1.30 बजे सिलेंडर आक्सीजन की गाड़ी आई तो सप्लाई शुरु हुई ये सुबह फिर खत्म हो गई। दो दिन पहले से ही ऑक्सीजन के संकट की बात हॉस्पिटल के सामने थी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया और इस सारी लापरवाही ने 30 जानें ले ली।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दो वर्ष पूर्व लिक्विड ऑक्सीजन का प्लांट लगाया गया। इसके जरिए वार्ड 6, 10, 12, 14 और 100 में इंसेफेलाइटिस वार्ड में मरीजों को ऑक्सीजन दी जाती है। आपूर्ति करने वाली फर्म पुष्पा सेल्स के अधिकारी दिपांकर शर्मा ने करीब 64 लाख रुपए बकाया होने पर आपूर्ति ठप करने की सूचना दो दिन पहले प्रिंसिपल को दे दी थी। गुरुवार को सेंटर पाइप लाइन ऑपरेटर ने प्रिंसिपल, एसआईसी, एचओडी एनेस्थिसिया, इंसेफेलाइटिस वार्ड के नोडल अधिकारी को पत्र के जरिए दोबारा लिक्विड ऑक्सीजन सप्लाई का स्टॉक बेहद कम होने की जानकारी दी। इन सब जानकारियों और ऑक्सीजन सप्लाई रूकने की बात पहले से पता चल जाने के बावजूद इसके पूर्ति सुचारू रहे इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। इसका नतीजा ये हुआ कि शुक्रवार सुबह तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई जानें चली गईं। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुई 30 बच्चों की मौत से यूपी समेत देश भर में शोक की लहर है। सरकारी स्तर पर इस बड़ी लापरवाही के लिए विपक्षी दल प्रदेश की योगी सरकार को दोषी ठहरा रहे हैं।

यह भी पढें   नेपाली राष्ट्रवाद को भारत-विरोध के रूप में देखने का युग समाप्त: स्वर्णिम वाग्ले

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com