Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर : बलात्कार के बाद बालिका की हत्या update सहित

 

जनकपुर-१

१५ अगस्त

धराकवन टाेल स्थित किराए मे‌ रहने वाली  13 वर्षिया विविका साह की बलात्कार के बाद नृशंस हत्या कर दी गई है । पर्याप्त जानकारी अभी अानी बाकी है ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार दाेषी ३५ वर्षीय रामचन्द्र महतो काे  प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है ।

विविका के पिता कृष्णदेव साह को  हृदयघात के कारण  फागुन ३ गते मृत्यु हो गई थी । उसके  घर में विविका की माँ विमला देवी साह और ९ वर्ष की बहन पुष्पाऔर दो वर्ष के एक भाइ है । दोपहर ४ वजे के वाद विविका की माँ छोटा भाइ को लेकर घर में भाडा में रह रहे रामचन्द्र की श्रीमती पविता के साथ बाजार में  खरीदारी करने निकली थी |

यह भी पढें   रसुवा में अचानक आई भीषण बाढ़ से तिमुरे बाज़ार में भारी तबाही, कई घर बहे

बहन पुष्पा को भाडा में रह रहे रामचन्द्र ने कुछ खरीदने के लिये दुकान पर भेजा था । बहन पुष्पा के अनुसार उसी समय रामचन्द्र  बालिका विविका को अकेले में देख कर दरबाजा बन्द कर लिया था | बहन पुष्पा के अनुसार जैसे वह दुकान से लौटी तो दरवाजा पर उसकी दीदी की चिल्लाने की आवाज आ रही थी | दरवाजा खोलने को चिल्लाई लेकिन दरवाजा नही खुला और आवाज बन्द हो गयी | बाद में पुष्पा की चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी पड़ोसी आ गये | उसकी माँ विमला भी आ गई |

यह भी पढें   भारत ने दूसरी उड़ान से ३७.५ टन राहत सामग्री भेजी

सभी ने विविका को खोजा लेकिन वाे नही थी |  सभी के खोजने पर सबका ध्यान रामचन्द्र बिछावन के पास रहे एक बक्सा पर गया | रामचन्द्र बक्सा खोलने से मना कर रहा था लेकिन लोगों ने जबरदस्ती बक्सा खोला तो विविका की लाश उसमे मिली | उसके बाद पुलिस बुलाई गई और रामचन्द्र और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com