Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाेबेल पुरस्कार विजेता मलाला काे मिला अाक्सफाेर्ड में दाखिला

 

१७ अगस्त

पाकिस्तान की नोबेल पुरष्कार विजेता मलाला युसुफजई ने ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया है।इस बात की जानाकारी उन्होंने ट्विटर पर दी। ट्विटर पर मलाला ने ये जानकारी देते हुए लिखा है कि ऑक्सफोर्ड जाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।

इसके साथ ही मलाला ने उस संदेश की एक तस्वीर भी डाली है जिसमें उन्हें दर्शन, राजनीति और अर्थशास्त्र के कोर्स (पीपीई) में दाखिले की मंजूरी मिली है। ब्रिटेन में सेकेंडरी स्कूलों के आखिर में होने वाली परीक्षा के नतीजों का एलान होने के एक दिन बाद ही ये जानकारी सामने आई है।

यह भी पढें   नेपाल बार एसोसिएशन द्वारा आज से विरोध प्रदर्शन

मलाला ने अपने स्कूल के नतीजों को तो नहीं दिखाया है लेकिन इतना जरूर लिखा है कि सभी ए लेवल के छात्रों के लिए बहुत अच्छा, सबसे कठिन साल। आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।

मलाला युसूफजई तब महज 15 साल की थीं जब तालिबान के एक बंदूकधारी ने उनके सिर में गोली मार दी थी। स्वात घाटी में उस वक्त मलाला अपने स्कूल की परीक्षा दे कर गांव वापस जा रही थीं। मलाला ने पाकिस्तान की लड़कियों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने की कोशिश की थी।

यह भी पढें   मधेश क्यों पिछड़ रहा है ? : राकेश मिश्रा

इस हमले के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए बर्मिंघम ले जाया गया और तब से वह अपने पूरे परिवार के साथ बर्मिंघम में ही रह रही हैं। यहीं से उनकी पढ़ाई और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का अभियान चल रहा है। मलाला युसूफजई को 2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। उस वक्त मलाला की उम्र महज 17 साल थी और वो नोबेल शांति पुरस्कार पाने वालों की सूची में सबसे कम उम्र की विजेता हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *