Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Video:हाल ही में राेती हुई बच्ची का विडियाे हुअा था वायरल । बच्ची वालीवूड सिंगर ताेशी अाैर शारिब की भाँजी है । जाने इन्हाेंने सफाई में क्या कहा

 

२३ अगस्त

हाल ही में वायरल हुए वीडियो जिसमें एक महिला अपनी बेटी को डांटकर पढ़ाती हुई नजर आई थी के बारे में नया खुलासा हुआ है। दरअसल ये बच्ची बॉलीवुड सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी है। इस बच्ची का नाम हया है। इस वीडियो को क्रिकेटर विराट कोहलीने भी शेयर करते हुए माता-पिता को ऐसा बर्ताव न करने की सलाह दी थी। इस पर सिंगर तोशी ने जवाब दिया कि ये हमारी बच्ची है और हमें पता है कि वो कैसी और उसके लिए क्या सही है।
 सिंगर तोशी और शारिब का कहना है कि हमारी भांजी हया के कई वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड हैं। इनमें कहीं वो नमाज पढ़ रही है तो कहीं मामा के साथ खेल रही है। तोशी ने सफाई देते हुए कहा कि बच्चों को नर्सरी से ही होमवर्क मिलना शुरू हो जाता है। हया को जो रोना था वो इसलिए था ताकि उसकी मां उसे पढ़ाए न और खेलने दे। वो अभी 3 साल की है। हर घर में बच्चें होते हैं और उनकी अपनी-अपनी जिद्द होती है। हया भी जिद्दी बच्ची है, लेकिन हमारी लाड़ली है।
बता दें कि पिछले दिनों एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक औरत उस बच्ची को डांट-मारकर पढ़ा रही थी और बच्ची उसे प्यार से पढ़ाने को बोल रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग गुस्से में आ गए थे और यहां तक कि क्रिकेटर विराट कोहली ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए गुस्सा जताया था। विराट के अलावा किक्रेटर शिखर धवन और युवराज सिंह ने भी वीडियो पर नाराजगी जताई थी।

 

यह भी पढें   नेपाल में खाद्य तेल और वनस्पति घी की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी

 

 

प्‍यार से सिखाने की कर रही है विनती
इस वीडियो में बच्ची अपनी मां से प्यार से सिखाने की विनती करती हुई नजर आ रही है। जरा सोचिए वो नन्‍हीं जान अपनी मां से हाथ जोड़कर प्‍यार से सिखाने की बात कर रही है। आखिर हम कैसे किसी के दिमाग को हैंपर कर सकते है। इस तरह से पढ़ाने से कोई फायदा तो कभी नहीं हो सकता, हां बच्चे के दिमाग में डर जरुर बैठ जाएगां।
आजकल पैरेंट्स अच्‍छे मार्क्‍स लाने या स्‍कूल में अच्‍छा परफॉर्मेंस दिलवाने के लिए छोटी उम्र से बच्‍चों पर पढ़ाई को लेकर प्रेशर बनाने लग जाते है। क्योंकि वो सोचते है कि वो जो कुछ भी कर रहे हैं वो बच्चे के लिए सही है। दरअसल वो सोचते हैं कि ऐसा करने से कुछ समय में ही उनका बच्चा आइंस्टाइन बन जाएगा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपने बच्चे को होमवर्क करा रही है और बच्चा काफी प्रेशर में दिख रहा है ।

ये वीडियो एक सच को दर्शाता है कि कैसे पैरेंट्स समाज की वाहवाही लूटने की चाह में अपने बच्चे पर पढ़ाई के लिए प्रेशर बनवा रहे हैं। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक मां अपनी बच्‍ची को डरा धमकाकर पढ़ा रही है। आइए जानते है कि आखिर क्‍या है इस वीडियो में और क्‍यूं ये इतना वायरल हो रहा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 अगस्त 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

सोशल मीडिया में हुआ वायरल ये वीडियो बहुत तेजी से लोगों के द्वारा सोशल साइट्स पर वायरल किया जा रहा है जो काफी लोकप्रिय हो चुका है। कुछ नामी लोगों नो भी इन वीडियों को शेयर किया है।


नैतिकता का सवाल खड़ा करता है ये वीडियो
ये वीडियो उन सभी के लिए प्रश्न खड़ा करता है जो अपने बच्चे को इस तरह से पढ़ाते हैं । अब ये समझने की जरूरत है कि हम अपने बच्चों को पढाई के नाम पर आतंकित कर रहे है जो कि पूरी तरह से गलत है । पैरेंट्स को समझना चाहिए की वो कई आसान तरीके भी अपना सकते है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com