Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अतिथि देवाे भवः जब सुषमा ने देउवा काे दिया पानी । नेताअाें की सहृदयता के एेसे उदाहरण अाैर भी हैं ।

 

26अगस्त

 

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहती हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। जब नेपाली पीएम को उन्‍होंने खुद गिलास उठाकर पानी दिया। वैसे नेताओं का सार्वजनिक मंच पर इस तरह का सहृदय व्‍यवहार पहले भी देखा जा चुका है।.

सुषमा ने पिलाया पानी :
नेपाली प्रधानमंत्री इन दिनों भारत दौरे पर आए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार को एक बेहतरीन मेजबान की भूमिका में नजर आईं। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जब संयुक्त प्रेस वार्ता कर रहे थे, उस वक्त देउबा को खांसी आ गई। देउबा को खांसते देखकर सुषमा अपनी सीट से तुरंत उठीं और उन्हें खुद हाथ से गिलास उठाकर देउबा को दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 मई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

2. नवाज ने दिया था कोस्‍टर :
ऐसा ही एक वाक्‍या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से जुड़ा है। एक बार बाजपेयी जी सार्क सम्‍मेलन में शामिल हुए थे। वहां उनकी बगल वाली कुर्सी में पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बैठे थे। अटल बिहारी जी ने मेज पर रखी पानी की बोतल को खिसकाया लेकिन उसके नीचे कोस्‍टर (गर्म बर्तनी या पानी आदि रखने के लिए गोल टिकली) नहीं था। तब नवाज ने अपने हाथों से कोस्‍टर को बोतल के नीचे खिसका दिया।

यह भी पढें   भारत की सहायता से सप्तरी में विद्यालय भवन का उद्घाटन

3. पुतिन ने पहनाया था कोट :
2008 के बीजिंग ओलंपिक के समोराह के दौरान रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादीमीर पुतिन का एक वाक्‍या सामने आता है। उस वक्‍त सर्दी का सीजन था। चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की पत्‍नी पेंग लिहुआन स्‍लीवलेस ड्रेस पहने थीं। उनको काफी ठंड लगी, तुरंत ही पुतिन ने अपना कोट पेंग को पहना दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *