Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा 11 फर्जी बाबाओं की सूची जारी गुरमीत राम रहीम, राधे मां, आसाराम बापू व निर्मल बाबा भी शामिल

 

इलाहाबाद१० सितम्बर

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने संगमनगरी में अपनी विशेष बैठक में 11 फर्जी बाबाओं की सूची जारी की है। इनमें डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम, राधे मां, आसाराम बापू व निर्मल बाबा सहित 11 के नाम हैं।

हरियाणा के सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामलों में 20 वर्ष की जेल की सजा होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 11 बाबाओं को फर्जी मानते हुए उनकी सूची तैयार की है। इस सूची में आसाराम तथा उसके पुत्र नारायण सांई, राधे मां व निर्मल बाबा के भी नाम थे। आज इनके नाम पर मुहर लग गई। इलाहाबाद के भी 3 बाबाओं का नाम लिस्ट में शामिल हैं।

यह भी पढें   सिटीजन बैंक १९वां वार्षिकोत्सव समारोह पर स्वास्थ्य शिविर

इलाहाबाद के बाघंबरी मठ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की विशेष बैठक में 13 अखाड़ा के 26 संत शामिल थे। आज 11 फर्जी बाबा की सूची को सार्वजनिक किया गया। इस बैठक में उनके सामूहिक बहिष्कार का भी फैसला किया गया। बैठक के बाद परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि फर्जी धर्मगुरुओं से सनातन धर्म के स्वरूप को काफी नुकसान पहुंचा है। फर्जी धर्मगुरुओं की सूची बनाकर उसे केंद्र व सभी राज्य सरकारों, चारों पीठ के शंकराचार्य व 13 अखाड़ा के पीठाधीश्वरों को भेजकर सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने बताया कि सूची में शामिल फर्जी बाबाओं को कुंभ, अर्धकुंभ, और अन्य धार्मिक मेलों में सरकारी सुविधा न मिले, यह पहल भी होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *