Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश विरोधियों  को परास्त करना ही हमारा संकल्प : नेता गोईत

 
 मनोज बनैता, सप्तरी, १० सितम्बर
 स.स.फोरम नेपाल के युवा नेता एवं बलान बिहुल गाँवपालिका के अध्यक्ष उमीदवार दयानन्द गोईत अपने चुनावी दौरे के मौके पर गा.पा. बलान बिहुल वडा नं ४ के घरदैलो कार्यक्रम मे बोलते हुवे ये कहा है कि ये केवल स्थानीय चुनाव ही नही बल्कि एक धर्म युद्ध है और हमे जीतना है । उनके अनुसार मधेशी जनता अब जान गयी है कि कौन अपना है और कौन बेगाना ईसीलिए मधेश विरोधी पार्टीयाें से इसबार मुहतोड जवाब मिलेगा ।

नेता गोईत ने चुनावी दौरे के दौरान एमाले और काँग्रेस लगायत के पार्टी के गाव कमिटी अध्यक्ष, सचिव एवं दर्जनौ सदस्योंको स.स.फो मे प्रवेश कराया है । गा. पा. बलान बिहुल का अध्यक्ष पद के उम्मीदवार युवा नेता दयानन्द गोइत और उपाअध्यक्ष रुबि गुप्ता के साथ साथ अन्य सदस्यगण सब बडी सक्रियता के साथ अपने चुनावी प्रचार प्रसार मे लगे है । गोईत का कहना है कि चाहे हम चुनाव जीते या न जीते मगर एमाले और काँग्रेस की तरह हम दारु और भारु का खेल नही खेलेंगे । ईनकी ये सादगी उन्हे लोगों से जुडने में मदद कर रही है । मधेश आन्दोलन और बरसाईन नगरपालिका से अलग कर बलान बिहुल बलान गावपालिका बनाने मे नेता गोईत की अहम भुमिका रही है ।

 

यह भी पढें   सेवा संकल्प अभियान के तहत सजायी आकर्षक रंगोली, राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com