Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले प्रदेश नं. दो के संयोजक मण्डल के ऊपर कारवाही की मांग

 

रौतहट, २५ भाद्र । एमाले प्रदेश नं. दो के संयोजक सत्यनारायण मण्डल के ऊपर कारवाही करने की मांग की है । एमाले जिला कमिटि रौतहट ने पार्टी समक्ष यह मांग रखी है । एमाले जिला प्रचार विभाग प्रमुख विपिन गौतम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मण्डल ने पदीय दुरुपयोग कर चन्द्रपुर नगरपालिका में उद्धब रेग्मी को उम्मीदवार बनाया है ।


जारी विज्ञप्ति में पार्टी केन्द्रीय कमिटी को सम्बोधन करते हुए कहा गया है– ‘कोई भी आधिकारिक निकाय और कमिटि के निर्णय बिना ही व्यक्तिगत हस्ताक्षर को दुरुपयोग कर मण्डल ने आम कार्यकर्ताओं और समर्थकों को घात–प्रतिघात किया है । और उन्होंने पार्टी के हित विपरीत काम किया है । इसीलिए उनके ऊपर तत्काल कार्रवाही की जाए ।’
पार्टी जिल्ला अध्यक्ष कमल राय यादव ने भी स्वीकार किया है कि मण्डल के ऊपर कारवाही की मांग की गई है । एमाले ने सुरु में चन्द्रपुर नगरपालिका के मेयर पद के लिए बाबुराम दाहालको टिकट देने का निर्णय किया गया था । लेकिन मण्डल ने उद्धव रेग्मी को आधिकार उम्मीदवार बनाने के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था । प्रदेश संयोजक मण्डल द्वारा किया गया गलत निर्णय के बावजूद भी पार्टी जिला कमिटी ने रेग्मी की टिमों को जितने के लिए निर्णय किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *