Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में आगे बढ़ता फोरम नेपाल, कांग्रेस पहला स्थान पर

 

प्रदेश नं २ का एक मात्र महानगरपालिका वीरगंज के चुनाव का परिणाम अत्यन्त सुस्त गति से आगे बढ़ रहा है । मतगणना के प्रारम्भिक रुझानों में राजपा लगातार अपनी बढ़त बनायी थी, जबकि नेपाली काँग्रेस द्वितीय और संघीय समाजवादी फोरम तृतीय स्थान पर था । लेकिन बाद के रुझानों में नेपाली काँग्रेस की बढ़त चल रही है जबकि राजपा तृतीय और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल फिलहाल द्वतीय स्थान पर है । जिस तरह राजपा परवर्ती रुझानों में पिछड़ी है उसे देखते हुए इस दल के समर्थकों में थोड़ी निराशा देखी जा रही है लेकिन नेपाली काँग्रेस को भी बढ़त बने रहने के बावजूद जीत के प्रति आश्वस्त होने की अवस्था नहीं है । क्योंकि उसके प्रतिद्वन्द्वी के रूप में संघीय समाजवादी फोरम भी लगातार आगे बढ़ रहा है और एक निश्चित अन्तर लगातार बरकरार रखा है । इससे यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कभी भी पासा पलट सकता है क्योंकि यह अन्तर महज कुछ सौ का है ।

यह भी पढें   जहाँ मन में शांति है, वहीं सच्चे सुख का वास है : बिमल सरार्फ

यद्द्य्पी फोरम नेपाल अभी भी दुसरे स्थान पर है लेकिन यह धीरे धीर आगे बढ़ रहा है | पहले चौथा स्थान पर रहे फोरम नेपाल अभी दुसरे स्थान पर है | राजपा कभी आगे तो कभी कांग्रेस आगे चल रही थी लेकिन राजपा अब तीसरे स्थान पर है जबकि प्रथम स्थान पर अभी भी कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहा है |

प्राप्त सूचना अनुसार अब तक का ताजा परिणाम इस प्रकार हैं | २७००० मतों की गणना हो चुकी है जिसकी स्थिति इस प्रकार है

यह भी पढें   बीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

मेयर / उप मेयर

कांग्रेश ५६९८/६५३२

फोरम नेपाल ५२८०/५२४३

राजपा ४३५०/३७१२

माओवादी २८४८/१९५५

एमाले २५३९/३०४८

फ़ो. लोक १५९२/१२४२

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com