Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थानीय निर्वाचन में मतदाता और उम्मेदवार को पैसा वितरण किया गया : सुजाता कोइराला

 

विराटनगर, असोज १५ | नेपाली कांग्रेस की नेतृ सुजाता कोइराला ने मांग की है कि आनेवाले प्रदेश और प्रतिनिधि सभा के चुनाव में उम्मीदवार चयन में कोई पक्षपात नही होनी चाहिए | उन्होंने आरोप लगाया है कि स्थानीय चुनाव में उम्मेदवार चयन निष्पक्ष नही होने के कारण नेपाली कांग्रेश अच्छा परिणाम नही ला पाया है |

नेतृ सुजाता कोइराला ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी के अंदर भी विवाद है जिसे जल्द ही सुलझाना पड़ेगा | उन्होंने कहा कि अब होनेवाले निर्वाचन में गुटवाद से उपर उठकर जनता के बिच में जाकर उम्मीदवार का चयन होना चाहिए | उन्होंने स्मरण कराया कि गिर्जबाबू पार्टी के विवाद को जनता के बिच जाकर समाधान करतें थें | उन्होंने यह सुझाव पार्टी सभापति को दिया |

यह भी पढें   आगामी आर्थिक वर्ष के लिए 21 खरब 24 अरब 34 करोड़ रुपये का बजट घोषित किया गया

स्थानीय तह निर्वाचन में कहीं कहीं मतदाता और उम्मेदवार को भी पैसा वितरण किया गया है उन्होंने निर्वाचन आयोग का ध्यानाकर्षण कराया |

विराटनगरस्थित गिरिजाप्रसाद कोइराला प्रतिष्ठान में आज पत्रकार से बातचित के दरमियान उन्होंने यह बात बताई |

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *