Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मन्त्री जीतेन्द्र देव को लगा झट्का, २४ घण्टे स्पटीकरण मांग

 

काठमांडू, १९ आश्वीन । निर्वाचन आयोग ने संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उडड्यन मन्त्री जीतेन्द्रनारायण देव को २४ घण्टे स्पष्टीकरण पूछा है । आयोग का कहना है कि मन्त्री देव ने निर्वाचन आचार संहिता विपरित नेपाल नागरिक उडड्यन प्राधिरकण के महानिर्देशक संजीव गौतम को तबदला किया है । प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. आयोधीप्रसाद यादव की अध्यक्ष में सम्पन्न अयोग बैठक ने मन्त्री देव को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि २४ घण्टा के अन्दर स्वयम् उपस्थित होकर आयोग को बयान देना है ।

यह भी पढें   पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न


आयोग द्वारा लिखित पत्र में कहा गया है कि मन्त्री देव ने गौतम के सहमति बिना स्वेच्छाचारी और बदनीयत ढंग से उनका तबदला किया है । पत्र में लिखा है– ‘निर्वाचन आचारसंहिता उल्लंघन होने के कारण क्या आप को कारवाही नहीं हो सकता ?’ आयोग ने महानिर्देशक गौतम विरुद्ध जारी मन्त्रालय का निर्देशन भी खारीज कर दिया है । मन्त्री देव ने गत आश्वीन ९ गते गौतम को प्राधिरकण से मन्त्रालय में तबदला किया था । अब गौतम मन्त्रालय नहीं प्राधिकरण में ही रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *