Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने लिखा- नियति ने एक और वर्ष दे दिया है ,साँस लेने के लिए

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन का आज 75वां जन्‍मदिन है. इंडस्‍ट्री में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्‍चन का जादू आज भी बरकरार है इसका सबूत उनकी हालिया फिल्‍म ‘पिंक’ से मिलता है जिसमें उन्‍होंने एक दमदार वकील का किरदार निभाया था. अमिताभ बच्‍चन पहले ही कह चुके हैं कि वो इस बात अपना जन्‍मदिन नहीं मनायेंगे, लेकिन मंगलवार को वे परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखे गये. मालदीव में उनका जन्‍मदिन मनाया जायेगा.

वहीं अपने जन्‍मदिन पर बिग बी ने अपने फैंस को प्‍यारे से तरीके से धन्‍यवाद कहा है. उन्‍होंने लिखा,’ 75वीं के लिए अभिवादन और स्नेह, कई माध्यमों पर प्रदर्शित होता है, मुझे डरा देता है… एक धन्यवाद आपको पर्याप्त नहीं होगा.’उन्‍होंने आगे फिर लिखा,’ नियति ने एक और वर्ष दे दिया है –  साँस लेने के लिए. नियति का निर्णय, आशीर्वाद. साँस तो हमें ही लेना पड़ेगा.’

यह भी पढें   जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

अमिताभ बच्चन पिछले 5 दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं. एक के बाद एक उन्होंने कई ऐसी फिल्में की है जिसकी छाप दर्शकों के दिलों में है.  अमिताभ से कम उम्र के कुछ लोग तो काम से सन्यास ले चुके है. कई लोग ऐसे हैं जो बिस्तर से उठकर खड़े नहीं हो सकते लेकिन महानायक का लगाव काम के प्रति इतना है कि उन्होंने इस उम्र में भी कई ऐसी भूमिकाएं नभायी है जो हैरान कर देती है.

यह भी पढें   बैष्ण्वी नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर राम कथा का आयोजन

पूरी दुनिया में अमिताभ के दिवाने

अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोविंग न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी है. हिंदी गाने अमिताभ के कारण ज्यादा लोकप्रिय हुए. एक घटना बेहद लोकप्रिय हुई थी. एक भारतयी ने साइकिल से दुनिया की सैर करने की ठानी. उसे अरब में कुछ डाकुओ ने अगवा कर लिया. जब उन्हें पता चला कि युवक भारतीय है तो उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन का नाम लिया फिर उनकी फिल्म का एक गाना भी सुनाया और सारा सामान वापस लेकर जाने दिया.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com