Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिलाअाें की मुहिम ने असर दिखाया ट्विटर झुका

 

१५ अक्टुवर

ट्विटर पर महिलाओं ने जिस मकसद से ‘वीमेन बायकॉट ट्विटर’ की मुहीम चलाई थी, उसमें उन्हें कामयाबी मिलती दिख रही है. शनिवार को ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी ने कहा कि वे ट्विटर पर लोगों की आवाज दबाने और उन्हें निशाना बनाए जाने की घटनाओं से चिंतित हैं और ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने का निर्णय ले चुके हैं.

इस मुद्दे पर डोर्सी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. एक में उन्होंने कहा है, ‘आज हमने देखा कि आवाजें खुद को दबा रही हैं और (इस तरह खुलकर) अपनी बात कह रही हैं क्योंकि हम अभी तक इस मामले पर जरूरी कदम नहीं उठा पाए हैं.’ ट्विटर के कार्यकारी प्रमुख के मुताबिक वे इस तरह की चीजों को रोकने के लिए पिछले कई महीनों से काम कर रहे हैं. डोर्सी ने कहा है कि नए नियम काफी सख्त होंगे जिनके तहत उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिनकी पोस्ट यौन हिंसा, नग्नता और नफरत फैलाने वाले समूहों आदि से संबंधित होंगी.

यह भी पढें   सुनसरी घटना में घायल युवक की मृत्यु, परिवार वालो ने शव को लेने से किया इंकार

इससे पहले शुक्रवार को दुनियाभर की महिलाओं ने ट्विटर पर ‘वीमेन बायकॉट ट्विटर’ की मुहीम चलाई थी. #WomenBoycottTwitter हैशटैग के साथ महिलाओं ने 13 अक्टूबर को ट्विटर का बायकॉट करने का फैसला किया था. महिलाओं का कहना था कि वे ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि गाली देने वाले लोगों को रोकने के लिए ट्विटर की कोई कठोर नीति नहीं है. इस मुहीम के समर्थन में भारत की महिलाओं ने भी एक दिन के लिए ट्विटर छोड़ा था.

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के विभिन्न प्रमुख राजमार्गों पर यातायात प्रभावित

हालांकि, इसकी शुरुआत हॉलिवुड से जुड़ी कुछ अभिनेत्रियों ने की थी. दरअसल, ट्विटर ने गुरुवार को हॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री रोज मैकगॉवन का अकाउंट बंद कर दिया था. रोज ने निर्माता-निर्देशक हार्वी वाइंसटाइन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसे लेकर उन्होंने कई ट्वीट भी किए थे जिसके बाद ट्विटर ने गुरुवार को 12 घंटे के लिए उनका अकाउंट बंद कर दिया था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com