Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूकम्प भविष्यवाणी की नइ प्रणाली बनी

 

२३ अक्टुवर

 

वैज्ञानिकों ने भूकंप की भविष्यवाणी करने वाली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) प्रणाली विकसित की है। इसकी मदद से प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी में मदद मिल सकती है और लोगों की जान भी बचाई जा सकती है।

वैज्ञानिकों ने भूकंप संबंधी गुप्त संकेत का पता लगाया। उन्होंने इसकी मदद से भूंकप की भविष्यवाणी करने वाले मशीन का निर्माण किया। ब्रिटेन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भूकंपों के बीच होने वाली परस्पर क्रिया, आगे आने वाले भूकंप और फाल्ट्स का अध्ययन किया। इसके लिए प्रयोगशाला आधारित प्रणाली का इस्तेमाल किया जो भूकंप का नकल था। इसके बाद फाल्ट्स से आने वाले ध्वनि संकेतों का विश्लेषण करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, कर्णाली-सुदूरपश्चिम और चितवन-पोखरा आमने-सामने

मशीन एक खास तरह की आवाज का पता लगाने में सक्षम है जो भूकंप से काफी पहले सुनाई देती है। ध्वनि पैटर्न के जरिये फाल्ट पर पड़ने वाले दबाव का सटीक आकलन किया जा सकता है और समय से पहले भूकंप की जानकारी मिल सकती है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के कोलिन हम्फ्रेज ने कहा कि भूकंप की भविष्यवाणी के लिए ध्वनि के डाटा के विश्लेषण में पहली बार मशीन का इस्तेमाल किया गया। जियोफिजिकल रिव्यू लेटर्स पत्रिका में इस शोध को प्रकाशित किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com