Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के पूर्व मंत्री मुद्रिका सिंह यादव निधन, डेंगू से थे पीडि़त

 

पटना {मधुरेश प्रियदर्शी}:- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद as TX cvविधायक मुद्रिका सिंह यादव का निधन हो गया है. वे पार्टी के प्रधान महासचिव भी थे. मुद्रिका सिंह यादव के निधन की खबर से सिर्फ राजद नहीं बिहार की राजनीति में शोक की लहर है. मुद्रिका सिंह यादव सोमवार की सुबह डेंगू के शिकार हुए थे. फिर उनकी हालत नाजुक होती चली गई. ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढें   सुधाकर दलेला होंगे नेपाल में भारत के राजदूत

सोमवार की शाम बिहार सरकार ने उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजने की तैयारी कर दी थी. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने एयर ट्रेवल के लिए भी मना कर दिया था. पारस हॉस्पिटल ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि ब्रेन हैमरेज के कारण बहुत अधिक रक्तस्राव हो चुका है. ऐसे में, मिनट भर के लिए भी उन्हें ट्रेवल की अनुमति नहीं मिल सकती.

पारस हॉस्पिटल में भर्ती मुद्रिका सिंह यादव को देखने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी अस्पताल गए थे. लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. मुद्रिका सिंह यादव ऐसे नेता थे, जो हर परिस्थिति में लालू प्रसाद के साथ रहे. वे जहानाबाद के रहने वाले थे. जहानाबाद से ही कई बार विधायक बने. लालू प्रसाद ने राजद के कार्यकाल में उन्हें मंत्री भी बनाया था.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा की तैयारियाँ तेज

मुद्रिका सिंह यादव के निधन की खबर के बाद बिहार की राजनीति में शोक का माहौल है. राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने एक मजबूत साथी खोया है. राजद के प्रति उनका समर्पण कभी भूलाया नहीं जा सकता. मुद्रिका सिंह यादव का अंतिम संस्कार जहानाबाद में राजकीय सम्मान के साथ होगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com