Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च की फैसला चुनाव के विरुद्धः एमाले

 

काठमांडू, ९ कार्तिक । नेकपा एमाले ने कहा है कि सर्वोच्च अदालत द्वारा बुधबार जारी फैसला चुनाव के विरुद्ध है । प्रदेश और प्रतिनिधिसभा के लिए अलग–अलग मतपत्र व्यवस्था करने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा जारी फैसला के प्रति लक्षित करते हुए एमाले नेताओं ने यह निर्णय किया है । सर्वोच्च द्वारा जारी फैसला के संबंध में विचार–विमर्श करने के लिए एमाले ने विहीबार पार्टी मुख्य कार्यालय धुम्बाराही में स्थायी किमिटी बैठक बुलाया था ।

यह भी पढें   12वें विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटा भारत विकास परिषद, 21 जून को आईसीपी परिसर में लगेगा भव्य योग शिविर


बैठक में सहभागी नेताओं का कहना है कि सर्वोच्च अदालत द्वारा जारी फैसला के कारण घोषित चुनावी तिथि प्रभावित हो सकता है । एमाले को कहना है कि समानुपातिक तरफ एक ही मतपत्र में सहमत हानेवाला अदालत प्रत्यक्ष निर्वाचन में क्यों प्रश्न कर रहा है ? लेकिन एमाले ने इसके संबंध में औपचारिक रुप में कुछ भी नहीं कहा है । पार्टी स्थायी कमिटि सदस्य शंकर पोखरेल के अनुसार आज ही एक पत्रकार सम्मेलन कर इसके बारे में पार्टी की तरफ से औपचारिक धारणा सार्वजनिक की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed