Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब कांग्रेस–राप्रपा गठबंधन नहीं रहाः राप्रपा महामन्त्री राजेन्द्र लिङ्देन

 

काठमांडू, १३ कार्तिक । राप्रपा महामन्त्री राजेन्द्र लिङ्देन ने कहा है कि अब नेपाली कांग्रेस और राप्रपा के बीच चुनावी तालमेल तथा गठबंधन नहीं रहा है । उनका कहना है कि नेपाली कांग्रेस ने सहमति विपरित काम किया है और गठबंधन को धोका दिया है । स्मरणीय है, इससे पहले झापा निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ में गठबंधन से लिङ्देन को उम्मीदवार बनाने की सहमति दो पार्टियों के बीच हुई थी । लेकिन नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व महामन्त्री कृष्णप्रसाद सिटौला ने सहमति को अस्वीकार किया और झापा–३ से उम्मीदवारी देने का निर्णय लिया है । नेपाली कांग्रेस ने भी सिटौला को ही साथ दिया है । कांग्रेस तथा सिटौला की कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए लिङदेन ने गबंधन भंग होने की घोषणा की है । लेकिन राप्रपा ने इसके बारे में पार्टीगत रुप में कोई भी निर्णय नहीं लिया है ।
अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं के साथ व्यस्त लिङ्देन का कहना है कि किसी भी हालत में उम्मीदवारी वापस होने की सम्भावना नहीं है । आइतबार रात में भी लिङदेन ने ट्वीटर पर कहा था कि उम्मीदवारी कायम है, वापस होने की सम्भावना नहीं है । उन्होंने आगे कहा है– एक ही गठबंधन से २ उम्मीदवार खड़ा होते हैं तो अब गठबंधन नहीं रहा, कांग्रेस के साथ गठबंधन टूट गया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *