Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

न्युयार्क, अातंकी हमले में अाठ की माैत

 

न्यूयॉर्क, एजेंसी। 

अमरीका में न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में टक्कर मार कर कम से कम 8 लोगों की जान ले ली और 12 अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला बताया है।

न्यूयॉर्क के पुलिस आयुक्त जेम्स.ओ. नील ने बताया कि 29 वर्षीय ट्रक ड्राइवर जब एक स्कूल बस में टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहा था तो पुलिस ने उसके पेट में गोली मारी और उसे हिरासत में ले लिया। स्कूल बस से टक्कर में दो बच्चे और दो व्यस्क घायल हो गए। आठ में से छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आतंकी हमले में मारे गए 8 लोगों में से 1 बेल्जियम और 5 अर्जेंटीना के नागरिक हैं। वहीं पुलिस की गोली से घायल 29 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। वह उज्बेकिस्तान का नागरिक बताया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com