Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब तलक है जिन्दगी…मैं अपने जन का साथ हूँ : बृषेश चन्द्र लाल

 

जब तलक है जिन्दगी

कोई नाथ नहीं अनाथ हूँ

ये मेरा मन है मेरा तन

मैं अपने जन का साथ हूँ।

जो छिन गया सो छिन गया

जा शून्य में न मिल गया

जहाँ में कुछ मिला तो क्या

जब अन्त शून्य में सिल गया।

वजूद भी शून्य है

सब शून्य है वजूद का

वजूद से बना भी तो

शून्य नहीं तो और क्या ?

जब तलक है ज़िन्दगी

मैं ज्योति ही जलाऊँगा

यह भी पढें   कुर्सी से वंचित होने से अपनी पहचान बनाने तक : सुनीता देवी मेस्तर्नी

शून्य तो प्रकाश भी

पर अंधेरा मैं भगाऊँगा

जानता ‘मैं’ कुछ नहीं

पर अधीन को थर्राऊँगा

लय रहे यही मेरी

संगीत यही बजाऊँगा

संगीत यही बजाऊँगा !

संगीत यही बजाऊँगा !!

जब तलक है जिन्दगी

कोई नाथ नहीं अनाथ हूँ

ये मेरा मन है मेरा तन

मैं अपने जन का साथ हूँ !

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com