Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ने दिया सुरक्षा निकाय के चाराें अंग काे चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा नीति तय करने का निर्देश

 

काठमाडौं –२० नवम्बर

प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने निर्वाचन की सुरक्षा चुनौती काे सम्बोधन करते हुए तत्काल सुरक्षा रणनीति तय करने के लिए चाराे सुरक्षा निकाय काे निर्देशन दिया है ।

प्रधानमन्त्री देउवा ने चाराें सुरक्षा निकाय के प्रमुख के साथ सामूहिक मुलाकात कर निर्वाचन की सुरक्षा  के लिए रणनीति बनाने का निर्देश दिया है । इस अवसर में सुरक्षा निकाय के प्रमुखाें ने निर्वाचन की सुरक्षा योजना के बारे  मे‌ं प्रधानमन्त्री देउवा काे जानकारी करायी  ।
बैठक में प्रधानमन्त्री देउवा ने संविधान अाैर कानुन की परिधि के भीतर रहकर  निर्वाचन में सुरक्षा व्यवस्था काे सुदृढ बनाने के लिए भी सुरक्षा निकाय काे सचेत काया । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सोमबार शाम में हुए बैठक मे मुख्य सचिब लोकदर्शन रेग्मी, गृह सचिब सापकोटा, नेपाली सेना के  बलाध्यक्ष रथी बलदेवराज महत नेपाल प्रहरी के प्रमुख प्रहरी महानिरीक्षक प्रकाश अर्याल, सशष्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक सिंहबहादुर श्रेष्ठ अाैर राष्ट्रिय अनुशन्धान विभाग के प्रमुख दिलिप रेग्मी उपस्थित थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *