Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

राशिफल: 3 दिसंबर 2017, रविवार

 

मेष(Aries): आज आपके तन और मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना अति आवश्यक है। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना हो सके तो टालें। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

वृष(Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन(Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों से बचा लेंगे। आपके वाणी- व्यवहार से गलतफहमी पैदा होगी। शारीरिक कष्ट, मन को भी अस्वस्थ बनाएंगे। परिवार में क्लेश का वातावरण रहेगा। आंख में पीड़ा होगी। खर्च अधिक रहेगा। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक: 22 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

कर्क(Cancer): शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ आपका वादविवाद होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। भाई- बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं।

सिंह(Leo): 
गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। कार्य सरलता से सफल होंगे। परोपकार की भावना आज बलवती रहेगी। आज आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद है।

कन्या(Virgo): लक्ष्मीजी की कृपा से आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। परिजनों के साथ से आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पैसे के खर्च पर नियंत्रण रखें। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अक्टुबर 2026 बुधवार* शुभसंवत् 2083

तुला(Libra): वाणी पर संयम रखने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से दूर रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

वृश्चिक(Scorpio): आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आमोद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

धनु(Sagittarius): गणेशजी को यह महसूस होता है कि आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय पर भी दिन लाभदायी रहेगा। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।

मकर(Capricorn): आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 अक्टुबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

कुंभ (Aquarius): आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे- सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें। धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें। भाई-बहनों से लाभ होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के लिए अनुकूल अवसर मिलेगें।

मीन(Pisces): अत्यंत आवश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com