Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

राशिफल: 04 दिसंबर 2017, सोमवार

daily horoscope for 4 december 2017 by bejan daruwala

मेष(Aries): आज के दिन समान व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि और उत्साह कम हो सकती है। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे।

वृष(Taurus): महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपके व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ सकती है। हाथ में आया अवसर गवां भी सकते हैं। संभव हो तो नए कार्य मध्याह्न से पहले ही संपन्न कर लें। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।

मिथुन(Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद रहेगा। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है।

यह भी पढें   बजट के माध्यम से ‘शिक्षा समता शुल्क’ लगाने की घोषणा,निजी विद्यालय तथा अभिभावकों का विरोध

कर्क(Cancer): आज व्यापार में लाभ के योग हैं, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेंगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह(Leo): नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों से गिफ्ट मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा सा लेकिन आनंददायी प्रवास होगा।

कन्या(Virgo): आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायिकों को प्रमोशन से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढें   सान फ्रान्सिस्को स्थित नेपाली महावाणिज्य दूतावास में सगरमाथा दिवस मनाया गया।

तुला(Libra): गणेशजी की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। महिला मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक(Scorpio): 
गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और आयोजन होगा, साथ ही आदर भी मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा। बेटे और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।

धनु(Sagittarius): शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन होने की जानकारी गणेशजी देते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री का वक्तव्य क्रॉस बॉर्डर ऑक्युपेशन और दशगजा क्षेत्र में अतिक्रमण से संबंधित

मकर(Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा अधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट-कचहरी के झंझट में न पड़िएगा। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।

मीन(Pisces): आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु आपको हानि पहुंचाने से पहले दस बार सोचेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *