Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साल की चर्चित शादियाँ

 
 १५ दिसम्बर
2017 की चर्चित शादियां: Virushka समेत इन सेलेब्स ने भी लिए इस साल सात फेरे2017 की चर्चित शादियां: Virushka समेत इन सेलेब्स ने भी लिए इस साल सात फेरे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली, जिन्होंने भले ही कुछ समय से अपनी शादी की ख़बरों से सभी को हिला रखा था मगर, शादी इन्होंने बड़े ही कॉन्फिडेंशियल तरीके से की।

मुंबई। साल 2017 ने कई सारे प्रेमी जोड़ों को मिलाया है। यह साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में शहनाइयों और ढोल-धमाकों के साथ बीता, हम बात कर रहे हैं इस साल हुई सेलेब्रिटी शादियों के बारे में। इनमें से कुछ ने की ग्रैंड-वेडिंग तो किसी ने लिए छुपके से सात फेरे। कुछ ने अपनी शादी के चर्चे महीनों पहले शुरू कर दिए थे तो किसी ने अचानक अपनी वेडिंग तस्वीरों को ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी अपनी शादी की खबर।

इन शादियों में वैसे लेटेस्ट हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली, जिन्होंने भले ही कुछ समय से अपनी शादी की ख़बरों से सभी को हिला रखा था मगर, शादी इन्होंने बड़े ही कॉन्फिडेंशियल तरीके से की। जब तक शादी नहीं हुई इनकी एक भी तस्वीर या इनकी शादी से जुड़ी एक भी खबर बाहर नहीं आई। खबर तब ही कन्फर्म हुई जब दोनों ने अपनी शादी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

 

इनके अलावा कॉमेडियन भारती सिंह और उनके बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया की शादी में कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई थीं। भारती सिंह की शादी इस साल की सबसे हैपनिंग शादियों में से एक थी। कॉमेडी शो के राइटर हर्ष लिम्बाचिया और भारती ने 3 दिसम्बर 2017 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग रखी थी जहां, टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं। शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और बैचलर पार्टी जैसी कई रस्में भी भारती और हर्ष ने ग्रैंड तरीके से रखी थी।

टीवी एक्ट्रेस आश्का गरोडिया और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ब्रेंट ने भी 3 दिसम्बर को ही शादी की थी। हालांकि, इन्होने 2 दिसम्बर को क्रिस्टियन परंपरा से भी शादी की थी। भारती-हर्ष और आशका-ब्रेंटी की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

टीवी की चंद्रमुखी चौटाला यानी कविता कौशिक ने भी इसी साल 27 जनवरी को केदारनाथ में शिव-पार्वती के मंदिर में बड़ी ही सिंपल तरीके से शादी की थी। मुंबई आ कर इन्होनें एक रिसेप्शन भी दिया था जहां इनके करीबी दोस्तों के अलावा कुछ टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

एक्ट्रेस और क्रिकेटर के बीच प्यार और शादी की कहानियां बहुत पुरानी हैं और इस लिस्ट में एक्ट्रेस सगोरिका और क्रिकेटर ज़हीर ख़ान का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने 23 नवम्बर 2017 को अपने करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में शादी की और इसके बाद इन्होने एक बेहतरी रिसेप्शन भी रखा जहां बॉलीवुड और क्रिकेट दुनिया के कई सेलेब्स शामिल थे।

 

एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपने आपको इस साल शादी के बंधन में बांधा। यह शादी 9 नवम्बर को हुई थी। रुकमणि के साथ नील की शादी अरेंज मैरिज थी और यह उदयपुर में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग थी।

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की शादी की खबर भी एकदम से सामने आई और सबको शॉक कर दिया। इन्होने 28 नवम्बर 2017 को मुंबई में स्थित इस्कोन टेम्पल में अपने परिवार और इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com