Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनुष्का के हुए विराट,विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने इटली में की शादी

 

अनुष्का शर्मा (29) और विराट कोहली (29) आखिरकार एक-दूजे के हो गए। दोनों ने सोमवार को इटली के टस्कनी में शादी कर ली। वेडिंग सेरेमनी सीक्रेट रखी गई। सोमवार रात दोनों ने ट्वीट कर खुद ही शादी की बात कन्फर्म की। ट्वीट में विराट-अनुष्का ने लिखा, ‘‘आज हमने एकदूसरे से वादा किया है कि हम जिंदगीभर प्यार के बंधन में बंधे रहेंगे।’’ बता दें कि 7 दिसंबर को अनुष्का-विराट अपने परिवार के साथ इटली रवाना हुए थे। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से जब ब्रेक लिया था, तभी से यह माना जा रहा था कि वे शादी करने वाले हैं। दोनों के अब दो वेडिंग रिसेप्शन होंगे।

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने इटली में सात फेरे लिए। सोमवार देर शाम विराट और अनुष्का की शादी की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई। शादी के मौके पर अनुष्का शर्मा ने पिंक रंग का लहंगा पहना था। दुल्हन के तौर पर अनुष्का शर्मा बेहद खूबसूरत लग रही थी। विराट ने ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी थी। टीम इंडिया के कप्तान ने खुद ट्वीट कर अपने और अनुष्का की शादी की जानकारी अपने करोड़ों फैंस को दिया और उनका धन्यवाद किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com