Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 22 दिसंबर 2017, शुक्रवार

 

मेष(Aries): व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी। आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होगा। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी।

 वृषभ(Taurus): आपका शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पिता से लाभ हो सकता है। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं। भेंट-उपहार मिलने से खुशी होगी।

मिथुन(Gemini): गणेशजी चेतावनी देते हुए बताते हैं कि गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है, इसका पूरा ध्यान रखें। आज आपके खर्च का दिन है। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को शांति मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे।

यह भी पढें   मैथिल लोक संस्कृति कार्यक्रम में झलकी मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

कर्क(Cancer): शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें। मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृध्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आमोद-प्रमोद तथा वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह(Leo): आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी-व्यवसाय में मेहनत का फल मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा।

कन्या(Virgo): वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने अयोध्या में

तुला(Libra): आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वजनों के मिलने से मन में खुशी रहेगी। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक(Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ संबंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। छोटे से प्रवास का आयोजन आप कर पाएंगे। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगा।

धनु(Sagittarius): गणेशजी सावधान करते हुए कहते हैं कि परिवारजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्छ होगा। आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविवेकपूर्ण कार्य न करें। मध्याह्न के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर(Capricorn): ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से आज के दिन का श्रीगणेश कहें। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। हानिकर कार्यों से दूर रहिएगा, साथ ही क्रोध पर संयम रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलता भरा रहेगा। आज आपके बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरतापूर्ण वातावरण बना रहेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

कुंभ(Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन लाभदायक है और आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आमोद- प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रह सकती है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है।

मीन(Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित कर सकती है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विध्न-बाधाएं आ सकती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *