Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 05 जनवरी 2018, शुक्रवार

 
मेष(Aries): आज आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं, परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। मासिक बेचैनी से परेशान न हों। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। दस्तावेजों से संबंधित कार्य आज न करें। महिला सहकर्मियों से सामान्य व्यवहार रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।

वृषभ(Taurus): चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता अधिक रहेगी। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष दिन है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन(Gemini): दिन सुखद है। कार्यों को पूरा करने के संबंध में प्रयत्न जारी रखने से ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। नौकरी-व्यवसाय में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री का वैशाख अंतिम सप्ताह में नेपाल भ्रमण

कर्क(Cancer): शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं।

सिंह(Leo): चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

कन्या(Virgo): पूरा दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, जिससे पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ेंगी। महिला मित्रों से लाभ की संभावना है। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

यह भी पढें   पहलगाम हमले से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तक: पाकिस्तान पर बढ़ता अविश्वास और आतंकवाद की वास्तविकता : अनिल तिवारी

तुला(Libra): मन से किया गया हर काम आसानी से पूरा हो जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। आज के दिन को जीभरकर जिएं।

वृश्चिक(Scorpio): आज आप थकान, आलस और चिंता का अनुभव कर सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्या हो सकती है। हालांकि बहुत परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सकारात्मक रवैया रखें। स्थितियां उतनी बुरी नहीं हैं, जितनी दिखाई दे रही हैं।

धनु(Sagittarius): आज मानसिक चिंताएं हवी हो सकती हैं। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। नए संबंध बनेंगे, जिनसे लाभ होने की भी पूर्ण संभावना है। हो सकता है कि किसी कारण से समय पर भोजन ना मिले। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें और शांति से दिन बिताने का प्रयास करें।

यह भी पढें   बुलडोजर चलने से पहले ही लोगों ने हटाए अपने सामान

मकर(Capricorn): आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

कुंभ(Aquarius): आज शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बरकरार रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। प्रभु का नाम लेकर काम शुरू करें, सफलता मिलेगी।

मीन(Pisces): आज अपने मनपसंद कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। आप पठन-पाठन की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता प्रबलता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *