Sun. Nov 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंगलवार को करें सुंदरकांड पाठ

 
मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्‍न करने के लिए कुछ बातों का ध्‍यान रखें और राम चरित मानस के सुंदरकांड का पाठ करें तो आसानी से वे प्रसन्न हो जाते हैं।

विशेष है सुंदर काण्‍ड का पाठ

ये तो सभी जानते हैं कि सुंदरकाण्ड के पाठ से बजरंग बली की कृपा बहुत ही जल्द प्राप्त हो जाती है। इसीलिए जो लोग प्रत्‍येक मंगलवार को इसका पाठ करते हैं, उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं। राम चरित मानस के इस खण्‍ड में हनुमानजी के अपनी बुद्धि और बल से माता सीता की खोज करने का वर्णन किया गया है, इसी वजह से सुंदरकाण्ड को हनुमानजी की सफलता की गाथा कहा जाता है। ये श्रीरामचरित मानस का पांचवां अध्याय है। श्रीरामचरित मानस में कुल 7 अध्याय हैं। सुंदरकाण्ड के अतिरिक्त सभी अध्यायों के नाम स्थान या स्थितियों के आधार पर रखे गए हैं। बाललीला का बालकाण्ड, अयोध्या की घटनाओं का अयोध्या काण्ड, जंगल के जीवन का अरण्य काण्ड, किष्किंधा राज्य के कारण किष्किंधा काण्ड, लंका के युद्ध की चर्चा का लंका काण्ड और जीवन से जुड़े प्रश्नों के उत्तर उत्तरकाण्ड में दिए गए हैं। सिर्फ सुंदरकाण्‍ड ही हुनुमान जी की विशेषताओं को बताता है अत: इसके पाठ का अर्थ है हनुमान जी की गाथा को पढ़ना।

यह भी पढें   आज का पंचांग आज दिनांक 20 नवंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

हनुमान जी को खुश करने और कृपा पाने के कुछ नियम और कार्य

सुंदर काण्‍ड के अतिरिक्‍त इन बातों का भी ध्‍यान रखेंगे तो राम भक्‍त हनुमान प्रसन्‍न हो जायेंगे। हनुमान जी को सिंदूर लगाना उनके प्रिय पूजा के भागो में से एक है। हनुमान जी बहुत बड़े माता पिता भक्‍त भी थे इसलिए वे मां अंजना और पिता केसरी के जयकारे से भी अति प्रसन्न होते है। इसके साथ ही मंगलवार को हो सके तो हनुमान की मूर्ति का मंदिर में जा कर दर्शन करें। सुबह स्‍नान के बाद और रात्रि में सोने से पहले हनुमान चालीसा या हनुमान मंत्र का जाप करें। श्री राम और जानकी को प्रणाम करें। संभव हो  तो मंगल का व्रत करें। इन सभी कार्यों से हनुमान जी प्रसन्‍न होते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com