Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओबामा के सिर पर दस ऊंटों का इनाम

 

अल कायदा के एक सहयोगी संगठन अल शबाब ने अमेरिका द्वारा अपने शीर्ष सरगनाओं की गिरफ्तारी के लिए सूचना दिए जाने पर लाखों अमेरिकी डॉलर का

WASHINGTON, DC - DECEMBER 11:   U.S. President...
WASHINGTON, DC - DECEMBER 11: U.S. President Barack Obama, first lady Michelle Obama (L) and daughters Malia Obama (R) and Sasha Obama (2L) walk from the White House across Lafayette Park to St. John's Church for Sunday services December 11, 2011 in Washington, DC. Obama stance on faith was attacked in a commercial by Rick Perry, claiming he has a 'war on religion'. (Image credit: Getty Images via @daylife)

इनाम रखे जाने का मजाक उड़ाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का पता बनाने वाले व्यक्ति को 10 ऊंटों का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सोमालियाई आतंकी संगठन ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के सिर पर दो ऊंटों का सम्मान रखा है।

यह भी पढें   सप्तरी के 'जायंट किलर' ई. रामजी यादव अब देश के 'श्रम सारथी': डॉ. सीके राउत को हराने वाले युवा नेता बने श्रम मंत्री

सीएनएन के मुताबिक, जेहादी वेबसाइट पर डाले गए वक्तव्य में कहा गया कि अल शबाब के सात अहम सदस्यों के बारे में सूचना देने के लिए अमेरिका ने लाखों डॉलर देने की पेशकश की है। ऑडियो में व्यक्ति ने खुद को मोहम्मद खलफ बताया।

अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, वह अल शबाब के लिए धन जुटाने वाला शीर्ष व्यक्ति है। अमेरिका ने उसके बारे में सूचना देने के एवज में 50 लाख अमेरिकी डॉलर का ईनाम रखा है ।

यह भी पढें   ऐसी सरकार जो गरीबों का निवाला छीनती है और उनका घर तोड़ती है वह असफल सरकार है – हर्क साम्पाङ

उस व्यक्ति ने ऑडियो में कहा कि जो कोई भी काफिर ओबामा और बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन के बारे में सूचना लाता है, मैं उसे ईनाम दूंगा। (भाषा)

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *