Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोर्न पर भी मंदी छाई, स्टार हुए बेहाल

 

पश्चिमी देशों में पोर्न स्टार काफी मुश्किल में हैं। पोर्न स्टार्स के पास काम की कमी और घटता वेतन तो एक बात है, लेकिन मुख्य कारण यह है कि इंटरनेट ने बिना खास खर्च के पोर्न इंडस्ट्री को जैसे घर-घर पंहुचा दिया है।

पोर्न पर भी मंदी छाई, स्टार हुए बेहाल
पोर्न पर भी मंदी छाई, स्टार हुए बेहाल

इसलिए डीवीडी बेचकर जो कमाई होती थी, वो इस उद्योग के हाथ से निकल गई है। इंटरनेट के कारण और यू-ट्यूब जैसी वेबसाइटों पर आसान डाउनलोड के कारण पोर्न स्टार्स की बनाए गई डीवीडी की बिक्री लगभग खत्म हो गई है।

एक सीन का मात्र 150 डॉलर : अमेरिका के सबसे बड़े पोर्न स्टार टॉमी गन पिछले आठ वर्षों से पोर्न फिल्मों में काम कर रहे हैं। उन्होंने लगभग 1200 फिल्मों में काम किया है। उनका शरीर गठीला है, वो गबरू जवान हैं। उनके बारे में कहा जा सकता है कि वो पोर्न सिनेमा के ऐसे स्टार हैं, जो बिकाऊ हैं।

यह भी पढें   वारिश के कारण देश के विभिन्न स्थानों में आज भी सड़कें अवरुद्ध

टॉमी गन को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए एक शील्ड भी पुरस्कार में मिली है। इस शील्ड के बारे में कहा जा सकता है कि यह व्यावसायिक फिल्म में काम करने के लिए मिलने वाले ऑस्कर पुरस्कार की तरह है।

ब्लू फिल्म देखने वाले करोड़ों दर्शकों को पुरुष ‘अभिनेता’ की जिंदगी से रश्क हो सकता है, क्योंकि किसी खुबसूरत महिला के साथ हफ्ते मे पांच से छह बार सेक्स करने के लिए उन्हें पैसे मिलते हैं, लेकिन उन्हें हर सीन के लिए मात्र 150 अमेरिकी डॉलर मिलता है, जो अमेरिकी जीवन स्तर के मुकाबले में बहुत आम-सा वेतन माना जाएगा।

यह भी पढें   काभ्रेपलाञ्चोक की भगवती मंदिर की प्रतिमा पर आया पसीना, श्रद्धालुओं में बढ़ी आस्था

लेकिन पुरुष पोर्न अभिनेताओं की तुलना में महिलाओं को ज्यादा पैसे मिलते हैं। उन्हें एक सीन के लिए 600 से 800 अमेरिकी डॉलर मिलते हैं।

कभी था बड़ा व्यापार: आज से 15 साल पहले पोर्न फिल्म उद्योग काफी बड़ा था। उस समय पोर्न फिल्म बनाने वाली कंपनियां काफी पैसे बना रही थीं। लोगों की कोशिश थी कि इसे मुख्यधारा की इंडस्ट्री के रुप में स्वीकार कर लिया जाए।

उस समय के पोर्न फिल्म के सबसे बड़े स्टार जॉन डॉग थ। वे इतने बड़े स्टार थे कि ‘विविड वीडियो’ नाम की कंपनी ने सिर्फ अपने साथ काम करने के लिए उनसे करार किया था, लेकिन जॉन डॉग ने उसके आठ साल बाद आत्महत्या कर ली थी। पोर्न इंडस्ट्री के लोगों का कहना था कि उन्होंने आर्थिक दवाब के कारण आत्महत्या की। लेकिन इतना तो तय है कि पुरुष हो या महिलाएं, दोनों को आज के दिन काम के लिए संघर्ष करने पड़ रहे हैं।

यह भी पढें   मैं सभापति थापा से विचार विमर्श के लिए सलाह कर रहा हूँ – देउवा

हालांकि अब अमेरिका में तो स्थिति वहां तक पहुंच गई है कि कई महिला पोर्न स्टार यौनकर्मियों के रूप में काम करने से भी पीछे नहीं हट रही हैं, क्योंकि इस प्राइवेट काम के लिए ज्यादा पैसा मिलता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com