Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काँग्रेस को मिली पराजय और राष्ट्रीयसभा उम्मीदवार चयन लगायत विषयों में विचार–विमर्श

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १८ जनवरी ।
नेपाली कांग्रेस केंद्रीय कार्य समिति की आज से शुरू हुई बैठक में हाल ही में संपन्न प्रतिनिधि सभा और प्रदेश सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली पराजय, होने जा रहे राष्ट्रीय सभा चुनाव में उम्मीदवार चयन लगायत विषयों में विचार–विमर्श हुआ ।

प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुई बैठक में पार्टी सभापति शेर बहादुर देउवा, वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल के साथ साथ बोलने वाले अन्य सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि हालिया चुनाव में मिली पराजय के संबंध में गंभीर समीक्षा करते हुए आने वाले दिनों में पार्टी को सशक्त बनाया जाना चाहिए ।

यह भी पढें   यूएनएससी ने लाल किले में हुए धमाके के लिए ‘अल-कायदा ’ को जिम्मेदार ठहराया

पार्टी प्रवक्ता विश्व प्रकाश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के नेतृत्व में संविधान के जारी होने और कांग्रेस के ही नेतृत्व में तीनों ही तहों के चुनाव संपन्न होने को लेकर पार्टी सभापति देउवा ने सभी को धन्यवाद देते हुए आने वाले दिनों में पार्टी को सशक्त बनाने की ओर सबको मिलकर आगे बढ़ने की बात पर जोर दिया था ।

आगे उन्होंने कहा कि सरकार ने सिर्फ प्रादेशिक मुकाम तय किए हैं और प्रदेश की राजधानी प्रदेश सभा के दो तिहाई बहुमत से निर्धारित होगी, इस बात को लेकर स्पष्ट होना जÞरूरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com