Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ एक महीने आगे बढ़ी

rani hindi magazine
 

रानी मुखर्जी लंबे समय बाद ‘हिचकी’ फिल्म के जरिये फिर बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म का प्रमोशन शुरू हुए काफी समय हो गया है। फिल्म 23 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अब यह एक महीने आगे बढ़ा दी गई है। सिनेमाघरों में यह फिल्म अब 23 मार्च से देखने को मिलेगी।
हाल ही में इस फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग की गई। उपस्थित दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आई। यह बात फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा को पता चली तो उन्होंने अपनी रिलीज प्लानिंग पर फिर विचार किया।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

चूंकि फिल्म टीचर और बच्चों के बीच की कहानी है इसलिए इसे बच्चे भी देखना पसंद करेंगे। चूंकि इस समय परीक्षा का माहौल है और बच्चे पढ़ाई में व्यस्त हैं। लिहाजा इस समय फिल्म का प्रदर्शित करना ठीक नहीं रहेगा।

आदित्य चाहते हैं कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिले इसलिए उन्होंने फिल्म को एक महीने आगे बढ़ा दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com