Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली–प्रचण्ड में फिर विवाद, मन्त्रिपरिषद् बिस्तार नहीं हो सका

 

काठमांडू, २२ फरवरी । पार्टी एकता के लिए ७ सूत्रीय लिखित सम्झौता करनेवाले नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच फिर विवाद दिखाई दिया है । पार्टी एकता के लिए बारबार पदीय व्यवस्थापन, सरकार में सहभागिता और भागबंडा में दो शीर्ष नेताओं के बीच इस तरह का विवाद सामने आ रहा है । ऐसी ही अवस्था में कहा गया था कि बुधबार मन्त्रिपरिषद् बिस्तार की जाएगी । लेकिन सरकार में सहभागिता और मन्त्रालय बागबंडा के विषयों में ओली–प्रचण्ड विवाद होने के कारण बुधबार मन्त्रिपरिषद् बिस्तार नहीं हो पाया ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: आईजीपी दानबहादुर कार्की को पद से हटाया, मनोज केसी बने नए पुलिस प्रमुख


समाचार स्रोत का कहना है कि आज बिहीबार भी दो पार्टी के शीर्ष नेता मन्त्रालय बागबंडा के लिए विचार–विमर्श करने जा रहे हैं । एमाले–माओवादी को प्राप्त होनेवाला मन्त्रालय के संबंध में बुधबार भी प्रधानमन्त्री ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड के बीच बातचीत हुआ था । लेकिन मन्त्रालय बागबंडा में सहमति न होने के कारण ओली बुधबार मन्त्रिपरिषद् बिस्तार करने से असफल हो गए हैं ।
कहा गया है कि ओली–प्रचण्ड कूल १८ मन्त्रालय बनाने के लिए सहमत हैं, १८ मन्त्रालयों में से माओवादी ने ७ मन्त्रालय में दावी किया है । बांकी मन्त्रालय नेकपा एमाले और सरकार में सहभागी होनेवाले अन्य दलों के बीच बांडफांड करना है । कहा जाता है कि उपेन्द्र यादव नेतृत्व के फोरम नेपाल भी अपेक्षाकृत मन्त्रालय मिल सकता है तो सरकार में शामील होने के लिए तैयार है । आज भी एमाले–माओवादी के बीच मन्त्रालय भागबंडा के संबंध में विचार–विमर्श होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com