Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 25 फरवरीः

 

मेष(Aries): दुविधा के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। आज का दिन आपके लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ(Taurus): हठी स्वभाव अपनाने से बचें। आशंका है कि आज बनाए हुए प्रवास की योजना पूरी नहीं होगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरु ना करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन(Gemini): गणेशजी कहते हैं कि तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर कर देने की गणेशजी की सलाह है। हरेक स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित* *4 महाद्वीपों और 7 देशों के 20 कवियों ने की सहभागिता

कर्क(Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज ज्यादा खर्च का दिन है। कुटुंब लोगों के साथ मतभेद हो सकता है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें। मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।

सिंह(Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज लेने से बचें। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

कन्या(Virgo): वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी पेशा वर्ग दोनों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना है। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिल सकता है।

तुला(Libra): 
नौकरी की जगह में आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के प्रति चिंता रहेगी। दूर के प्रवास का आयोजन हो सकत है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन, साहित्य सृजन कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर टकराए, एक विदेशी पर्यटक की मौत

वृश्चिक(Scorpio): क्रोध पर काबू रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।

धनु(Sagittarius): समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल पर जा सकते हैं। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ आनंद के पल गुजार सकते हैं । साझेदारी लाभदायक रहेगी।

यह भी पढें   सरकार ने दो अध्यादेश जारी करने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

मकर(Capricorn): आज आपको व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। किसी के साथ पैसों की लेनदेन सफल रहेगी। देश-विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

कुंभ(Aquarius): 
गणेशजी कहते हैं कि आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरा कर सकेंगे। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।

मीन(Pisces): गणेशजी चेतावनी देते हैं कि मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। प्रवास टालें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com