Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले–माओवादी के बारे में मीडिया में जो भी आ रहा है, वह सभ झूट हैः नेपाल

 

नेपालगंज, २५ फरवरी । नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने दावा है कि राष्ट्रपति, उप–राष्ट्रपति, सभामुख और उप–सभामुख जैसे राजकीय पदों में एमाले–माओवादी के बीच कोई भागबंडा नहीं हुआ है । उनका कहना है कि जो भी मीडिया में आ रहा है, वह सब झूट है । नेपालगंज में आइतबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेता नेपाल ने यह दावा किया है । स्मरणीय है, एमाले–माओवादी के कुछ शीर्ष नेता दावा कर रहे हैं कि उल्लेखित राजकीय पदों में एमाले–माओवादी के बीच भागबंडा हो गया है ।
लेकिन माधव नेपाल कहते हैं– ‘हमारे बीच कोई भी इस तरह का सम्झौत नहीं हुआ है, संचार माध्यम में जो समाचार आ रहा है, उसमें मैं भी आश्चर्यचकित हूं ।’ नेता नेपाल ने तो यह भी दावा किया है कि एकीकृत पार्टी की भावी स्वरुप के बारे में भी पार्टी के भीतर कुछ भी विचार–विमर्श नहीं हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *