Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 26 फरवरीः

 

मेष(Aries): आज आप का दिन शुभ फलदायी होगा। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने की वजह से महत्त्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेना सरल नहीं होगा। कार्य के संदर्भ या किसी विशिष्ट कारण से यात्रा के योग हैं। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है। किसी भी महिला के साथ विवादों में न उलझें।

वृषभ(Taurus): अर्निणय वाली मनोदशा के कारण हाथ आए अवसर आज आप गंवा सकते हैं। समझौता करने की वृत्ति रखेंगे तो किसी से संघर्ष नहीं होगा। प्रवास का आयोजन टाल दीजिएगा। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

मिथुन(Gemini): लक्ष्मीजी की कृपा से आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी बताते हैं। स्वादिष्ट व उत्तम भोजन, सुंदर वस्त्रालंकार एवं सज्जा तथा मित्रों एवं परिवारजनों के साथ से आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन का अधिक व्यय न हो इसका ध्यान रखिएगा। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दीजिएगा।

यह भी पढें   लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में : बशीर बद्र

कर्क(Cancer): त्रिशंकु जैसी मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न लें ऐसा गणेशजी कहते हैं। सगे-संबंधियों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है। वाणी पर संयम रखिएगा। मन में अगर कोई उलझन हो तो उसे दूर कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। मानहानि एवं धनहानि से बचिएगा।

सिंह(Leo): 
आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। अनिर्णय की स्थिति के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।

कन्या(Virgo): आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारीवर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।

तुला(Libra): 
व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है।

यह भी पढें   भारत ने नेपाल को दिए 10 कैदी वाहक ट्रक, बीरगंज में हुआ हस्तांतरण

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न कीजिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट हो सकता है।

धनु(Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ से आपको आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा।

यह भी पढें   ईरान में इंटरनेट पुनः सुचारु करने की स्वीकृति

मकर(Capricorn): व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। व्यावसाय में आप अपनी योजना के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन की लेनदेन में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। साथी कार्मचारियों से सहयोग मिलेगा।

कुंभ(Aquarius): 
आपकी वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुडेंगे। लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पेट में तकलीफ हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें अपच की शिकायत हो सकती है।

मीन(Pisces): आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद में ना उलझें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *