Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 10 मार्च 2018

 

मेष(Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आप थकान, आलस्य और व्यग्रता अनुभव करेंगे। बात-बात में आपको क्रोध आएगा जिससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। नौकरी, व्यापार के स्थान पर या घर में किसी को आपके व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

 वृषभ(Taurus): आज आप शारीरिक तथा मानसिकरूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह भी गणेशजी देते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की पूरी संभावना है। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। आप निश्चित समय में अपना कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे। योग-ध्यान से मानसिकरूप से शांत रह सकते हैं।

मिथुन(Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आप मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में व्यस्त रहेंगे। मित्रों तथा परिजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा।

कर्क(Cancer): गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन आपके लिए आनंददायक और सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बितेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालों के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह(Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य अच्छी तरह से संपन्न होगा। संतानो की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ भेट आनंददायी होगी। धार्मिक और परोपकार का कार्य आप कर सकेंगे।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार

कन्या(Virgo): कई बातों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन रहेगी। मां का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखिएगा। धन खर्च होगा।

तुला(Libra): 
भाग्य वृद्धि का दिन है। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक कार्य पर खर्च हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

धनु(Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनों के मिलने से मन आनंदित रहेगा। निकट के स्नेहीजनों के वहां शुभ प्रसंग में उपस्थित हो सकते हैं। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर(Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज मन अस्वस्थ रह सकता है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। स्वजनों और मित्रों के साथ अनबन होने की आशंका है। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका रुझान धर्म और अध्यात्म की ओर रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम रखिएगा।

यह भी पढें   मिथिला के लोक साहित्य को बचाने की आवश्यकता - बिक्रम यादव

कुंभ(Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी। प्रवास का आयोजन होगा।

मीन(Pisces): 
आज का दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बड़े एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *