Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का शुक्रवार निधन

 

१० मार्च

सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट से अमृतसर में सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का शुक्रवार निधन हो गया। प्यारेलाल वडाली 75 साल के थे। प्यारेलाल, अपने बड़े भाई पूरनचंद वडाली के साथ ही गाया करते थे।रिपोर्ट्स की मानें तो प्यारेलाल बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।प्यारेलाल वडाली को किडनी से संबंधित बीमारी थी। डॉक्टरों ने करीब पांच घंटे तक उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए और आखिरकार प्यारेलाल वडाली ने आज सुबह 4 बजे आखिरी सांस ली। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया गया है जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।प्यारेलाल पूरनचंद वडाली के छोटे भाई थे। वडाली ब्रदर्स का गाना ‘तू माने या ना माने’ आज भी लोगों को याद है. फ़िल्म तनु वेड्स मनु में वडाली ब्रदर्स का गाना ‘ऐ रंग रेज मेरे’ बॉलीवुड में हिट रहा था। वडाली ब्रदर्स को उनके काम के लिए 1992 में संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। 1998 में उन्हें तुलसी अवॉर्ड दिया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *