भ्रष्टाचार न करूँगा, ना करनें बालों को बख्शुँगा : प्रधानमंत्री केपी ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० मार्च ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा- “मैं खुद भी भ्रष्टाचार नहीं करूँगा और न ही भ्रष्टाचार करने वाले किसी को भी बख्शा जाएगा ।”काठमांडू में वीर अस्पताल के शल्यक्रिया भवन का शिलान्यास करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता जहिर की । प्रधानमंत्री ओली ने सभी से अपनी अपनी जिÞम्मेदारी के तहत अपने अपने क्षेत्र से योगदान करने का आग्रह किया ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि इलाज के दौरान छोटी–सी गलती से इंसान की जान जा सकती है उन्होंने चिकित्सकों कोे इस विधा में दक्ष होकर ही प्रवेश करने का सुझाव दिया ।
करीब दो अरब ८५ करोड़ रुपए की लागत में ६५० शैया वाले बनने जा रहे सर्जिकल भवन का निर्माण ढाई साल में पूरा होने की जानकारी चिकित्सा विज्ञान राष्ट्रीय प्रतिष्ठान ने दी ।

